टेक्नो स्पार्क 9टी भारत में हुआ लॉन्च

देहरादून, वैश्विक प्रीमियम स्मार्टफोन ब्रांड टेक्नो मोबाइल ने अपनी भविष्य की स्पार्क सीरीज के तहत टेक्नो स्पार्क 9टी लॉन्च किया। फोटोग्राफी को और अधिक सहज बनाने के लिए उद्योग-प्रथम सुविधाओं के गुणों पर खरा उतरते हुए, नया टेक्नो स्पार्क 9टी विशेष शुरुआती ऑफर मूल्य 9,299 रुपये में उन्नत ट्रिपल-रियर कैमरा सेट-अप के साथ उपलब्ध होता है। अपने निरंतर नवाचार को ध्यान में रखते हुए, काउंटरपॉइंट रिसर्च के अनुसार, टेक्नो ने 10 हजार से कम कीमत वाले मोबाइल बनाने की श्रेणी में खुद को चैथे सबसे बड़े स्मार्टफोन निर्माता के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत किया है।
टेक्नो स्पार्क 9टी एक प्रीमियम स्मार्टफोन है जिसमें 6.6 इंच के फुल एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ ‘कैटेगरी डिफाइनिंग’ फीचर भी है, जो देखने का शानदार अनुभव देता है। यह स्मार्टफोन एक सुपर-कुशल मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर द्वारा समर्थित है। स्पार्क सीरीज के इस नए मोबाइल में 5000 एमएएच की बैटरी और 18डब्ल्यू फ्लैश चार्जर है। यह शक्तिशाली संयोजन 39 दिनों का स्टैंडबाय टाइम और 147 घंटे संगीत सुनने की सुविधा देता है। टेक्नो स्पार्क 9टी, टेक्नो स्पार्क सीरीज के स्मार्टफोन्स के संतुष्टि स्तर को बढ़ाता है।
ट्रांशन इंडिया के सीईओ, अरिजीत तालापात्रा ने इस लॉन्च पर कहा कि टेक्नो में, हम अपने भविष्य के लिए तैयार उपभोक्ता-केंद्रित उत्पादों के माध्यम से नवाचार की नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारी स्पार्क सीरीज के साथ, हम उपभोक्ताओं की जीवनशैली को समायोजित करने और मध्य से उच्च श्रेणी में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करने के लिए सस्ती कीमतों पर अपने उपकरणों में शक्तिशाली सुविधाओं को एम्बेड करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *