टिहरी, शासन से प्राप्त दिशा-निर्देशों एवं जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार के मार्गदर्शन में अपर जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल रामजी शरण शर्मा ने कहा कि जनपद के प्रत्येक घरो पर 13 अगस्त से 15 अगस्त तक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाये जाने हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत अनेक जनउपयोगी एवं महत्वाकाक्षी योजनाओं को संचालित करते हुए देश की आजादी में अनुन्य योगदान देने वाले अकीर्तित नायकों की उपलब्धियों को जनमानस तक पहुंचाया जा रहा है।
अपर जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने अधीनस्थ कार्यालयों में कार्यरत अधिकारीगणों, कार्मिकों को दिनांक 13 अगस्त, 2022 से 15 अगस्त, 2022 तक अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाये जाने के साथ-साथ अपने आस पास के लोगों को भी अपने घरों पर तिरंगा लगाये जाने हेतु जागरूक एवं प्रोत्साहित किये जाने की कार्यवाही सुनिश्चित करें। हर घर तिरंगा कार्यक्रम का शत-प्रतिशत सफल कियान्वयन कराते हुए कृत कार्यवाही की सूचना निदेशक, संस्कृति निदेशालय, उत्तराखण्ड देहरादून एवं जिलाधिकारी महोदय को उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिये गये हैं।