विकासनगर,बिजल्वाण भ्रातृ मंडल की क्षेत्रीय बैठक रविवार को विष्णु विहार में आयोजित की गई। बैठक में दस अप्रैल को देहरादून में होने वाले वार्षिक सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा करने के साथ ही समाजसेवा के क्षेत्र में किए जाने वाले कार्यों पर मंथन हुआ।
संस्था के संरक्षक मातव बिजल्वाण ने कहा कि समाज के गरीब वर्ग की मदद करना, मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करना मुख्य उद्देश्य है। बताया कि वार्षिक सम्मेलन का उद्देश्य युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति और रीति रिवाजों से जोड़े रखना है। क्षेत्रीय प्रचार सचिव रोशन लाल बिजल्वाण ने कहा कि वार्षिक सम्मेलन को सफल बनाना सभी का सामूहिक दायित्व है। इस दौरान सुरेंद्र मोहन बिजल्वाण, लोकेंद्र बिजल्वाण, ज्योति बिजल्वाण, विनोद कुमार, गोपाल, कुलदीप, दिनेश, प्रवीण, करम चंद्र, सूपाराम, राजेंद्र, लाखीराम बिजल्वाण आदि मौजूद रहे।