विकासनगर, कृषि विज्ञान केंद्र ढ़करानी की ओर से सहसपुर ब्लॉक के सिंहनीवाला में ग्रामीणों को कुक्कट पालन का प्रशिक्षण दिया गया। केंद्र के वैज्ञानिकों ने बताया कि ग्रामीण काश्तकार कुक्कुट पालन करके अपनी आजीविका को सुधार सकते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में कुक्कुट पालन का प्रशिक्षण लेने की अपील की।
शिविर में केवीके ढकरानी के प्रभारी वैज्ञानिक डा. एके शर्मा की ओर से ग्रामीणों को कुक्कुट पालन की जानकारी और प्रशिक्षण दिया गया। कुक्कुट के आहार के बारे में भी बताया गया। प्रशिक्षण के माध्यम से पशुपालकों को मुर्गी पालन को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही सरकार की ओर से चलाई जा रही एससीपी कुक्कुट बैकयार्ड योजना का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में 70 पशुपालकों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान डा. एसके सिंह, प्रमिला, हसीना बानो, शर्मीला, सीमा, कुसुम, नरेंद्र सिंह, संजय, राजेंद्र सिंह, जयवीर, हरिबल्लभ आदि मौजूद रहे।