घर वापसी के लिए हरसंभव सहायता देने का दिया आश्वासन

ऋषिकेश, उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने यूक्रेन की राजधानी कीव में रंगोली रेस्टोरेंट में कार्यरत ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के गौहरीमाफी निवासी हरि सिंह पुंडीर से वीडियो कॉल कर वार्ता की। श्री अग्रवाल ने हरि सिंह पुंडीर को घर वापसी के लिए हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया।
विधानसभा अध्यक्ष ने हरि सिंह पुंडीर के गौहरीमाफी स्थित आवास पर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान वीडियो कॉल पर हुई वार्ता में विधानसभा अध्यक्ष ने हरि सिंह पुंडीर से वहां के हालात जाने एवं उनकी कुशल क्षेम पूछी। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सरकार प्रत्येक उत्तराखंड वासियों को घर वापसी के लिए हर तरह का प्रयास कर रही है। उन्होंने पुंडीर को आश्वस्त करते हुए कहा कि जल्द ही उनकी उत्तराखंड वापसी होगी। इस दौरान हरि सिंह पुंडीर के पिता राम सिंह पुंडीर, गौहरीमाफी के प्रधान रोहित नौटियाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने जानकारी दी है कि यूक्रेन में फंसे ऋषिकेश की गंगा नगर निवासी तमन्ना त्यागी एवं मधुर विहार गढ़ी रोड श्यामपुर की निशा ग्रेवाल को अन्य भारतीय छात्रों के साथ यूक्रेन से रोमानिया बॉर्डर तक बस में पहुंचा दिया गया है जल्द ही रोमानिया से भारत के लिए उन्हें एयर लिफ्ट किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *