महिला व युवक की मौत

हल्द्वानी, शहर में होली के दिन अलग-अलग घटनाओं में एक महिला व युवक की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार राजपुरा पड़ाव निवासी पिंटू (24) पुत्र राजाराम ने बीते शुक्रवार को अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। वहीं हल्दूचौड़ में गीता दुम्का (34) पत्नी चंद्रशेखर दुम्का ने बीते दिन अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ गटक लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर एसटीएच पहुंचे। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *