नवजात शिशु का शव मिला

ऋषिकेश, मुनिकीरेती क्षेत्र के गंगा तट पर पक्के घाट में पुलिस को एक नवजात शिशु का शव मिला है। पुलिस आसपास स्थित नर्सिंग होम से दो दिन के भीतर जन्म लेने वाले बच्चों की जानकारी ले रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती रितेश शाह ने बताया कि गुरुवार देर शाम शीशम झाड़ी के समीप राधे घाट पर एक नवजात शिशु का शव मिला।
प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि नवजात का जन्म 48 घंटे के भीतर हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। उन्होंने बताया कि ऋषिकेश और आसपास क्षेत्र में जितने भी सरकारी और गैर सरकारी नर्सिंग होम हैं वहां से 48 घंटे के भीतर जन्म लेने वाले शिशुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *