देहरादून, पैनासोनिक लाइफ सोल्यूशंस इंडिया इलेक्ट्रिकल कंस्ट्रक्शन मटीरियल हाउसिंग और तरह-तरह की इलेक्ट्रॉनिक टेक्नोलॉजी के सबसे बड़े घरेलू निर्माताओं में से एक ने अपने एक्सक्लूसिव आइ-क्लास मॉड्यूलर किचन की रेंज लॉन्च की है यह नई रेंज उन घर के मालिकों के लिए वन स्टॉप शॉप होगी जो जापान की टेक्नो्लॉजी और भारतीय उत्पादन के मिश्रण का प्रयोग कर किचन को अपनी जरूरतों के अनुसार कस्ट,माइज करना चाहते हैं। इसके अलावा मॉड्यूलर किचन के लिए किफायती लग्जरी ऑप्शन की तलाश कर रहे यूजर्स के लिए भी यह काफी अनुकूल रहेगा। ये नई रेंज 25 रिटेल स्टोर्स के माध्यम से भारत के 23 शहरों में उपलब्ध होगी।
पैनासोनिक हाउसिंग सोल्यूशंस कंपनी लिमिटेड में किचन फर्नीचर बाथरूम और सैनिटिरी फिटिंग्स बिजनेस डिविजन के सहायक निदेशक श्री योशीयुकी किताजाकी ने कहा हमारा मानना है कि भारतीय बाजार हमारे विदेशी व्यापार के लिए काफी महत्वपूर्ण क्षेत्र है। इस महीने हमने भारत में निर्मित एक नया प्रॉडक्ट आई-क्लास किचन लॉन्च किया है। अपने नए प्रॉडक्ट आई-क्लास किचन के पोर्टफोलियो में जुड़ने के साथ हम भारत में अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए मार्केटिंग की गतिविधियों को बढ़ाएंगे और अपने आवासीय उपकरणों के बिजनेस के लिए ब्रैंड की स्थापना करेंगे। इससे आगे बढ़ते हुए हमारी कंपनी सुविधाजनक लिविंग स्पेस का ऑफर देकर ज्यादा सुख सुविधाओं से लैस सुरक्षित समाज के निर्माण में योगदान दे रही है।”
पैनासोनिक लाइफ सोल्यूशंस इंडिया के संयुक्त प्रबंध निदेशक श्री दिनेश अग्रवाल ने कहा आर्थिक विकास के साथ भारत में किचन स्पेस को लेकर उपभोक्ताओं की अपेक्षा, डिजाइन और उपयोगिता में काफी बदलाव आया है। 2018 में लॉन्च किए गए पैनासोनिक एल-क्लास के सुख-सुविधाओं से भरपूर किचन को भारत में काफी शानदार रेस्पॉन्स मिला था। अब लॉन्च किए गए पैनासोनिक आई-क्लास के किचन की रेंज में बेहतरीन क्रियाशीलता और भारतीय मार्केट की हमारी गहरी समझ का मिश्रण है यह समझ सिविल कंस्ट्रक्शन से संबंधित साइट पर आने वाली चुनौतियों से विकसित हुई है भारत के अलग-अलग क्षेत्रों में किचन में किए जाने वाले अलग-अलग कामों और श्रम दक्षता के लिए भंडारण की विशेष जरूरतों पूरी की गई है। आई-सीरीज के किचन की पेशकश के साथ हम हर आर्थिक तबके की आवश्यकता को पूरा करेंगे। हमारे किचन की हर सीरीज में सर्वश्रेष्ठ और अनोखी क्रियाशीलता और समकालीन फिनिश की झलक मिलती है।