धन्वंतरि मंदिर में की पूजा अर्चना

देहरादून, हर्रावाला स्थित आयुर्वेद विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर में आयुर्वेद संकाय द्वारा परिसर में स्थित धन्वंतरि मंदिर में पूजा अर्चना की गई। धनवंतरी जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में सभी फैकल्टी, छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। परिसर निदेशक प्रोफेसर डीपी पैन्यूली ने भगवान धन्वंतरि के चित्र पर माल्यार्पण किया।
आयुर्वेद दिवस के अवसर पर इस बार की थीम हर दिन हर घर आयुर्वेद कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के आयुर्वेद संकाय द्वारा नियमित तौर पर विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन की श्रृंखला में आयोजित धनवंतरी पूजन समारोह को भव्य रुप से आयोजित किया गया। पंडित सेमवाल ने भगवान धन्वंतरी के बीज मंत्र का उच्चारण के साथ पूजा अर्चना एवं हवन कार्यक्रम को सम्पन्न किया। इस दौरान डॉ. नंदकिशोर दाधीच, डॉ. नवीन चंद्र जोशी, डॉ. दीप चंद्र पांडे, डॉक्टर प्रबोध येरावर, डॉक्टर अर्चना सिंह, डॉक्टर अखिल जैन, डॉक्टर नेहा ममगाई, डॉक्टर शिखा पांडे, अस्पताल के कर्मचारी, नर्सिंग स्टाफ, विवि के कर्मचारी आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *