प्रशिक्षण कार्यक्रम 2 से 22 जून तक

देहरादून, जिला पर्यटन विकास अधिकारी व साहसिक खेल अधिकारी देहरादून जसपाल चैहान ने अवगत कराया है कि उत्तराखण्ड के युवा व युवतियों हेतु हाई एल्टीट्यूड गाईड प्रशिक्षण कार्यक्रम उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद के स्तर से नेहरु पर्वतारोहरण संस्थान में 02 जून से 22 जून तक चलाया जाना प्रस्तावित है। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम के इच्छुक युवा (युवक, युवती) क्षेत्रीय पर्यटक कार्यालय, 45 गांधी रोड, देहरादून से संदर्भित प्रशिक्षण हेतु निर्धारित आवेदन पत्र प्राप्त कर आवेदन पत्र पूर्ण एवं स्पष्ट अक्षरों में भरते हुए क्षेत्रीय पर्यटक कार्यालय में 31 मई 2022 तक जमा करवाना सुनिश्चित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *