देहरादून, आजखबर। परेड ग्राउंड देहरादून में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में सीमा सुरक्षा बल के जवानों द्वारा अदम्य साहस एवं शौर्य के साथ अनुशासनबद्ध होकर मोटरसाइकिल से हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा, विधायक बृज भूषण गैरोला, खजान दास, कमांडेंट बीएसएफ महेश कुमार नेगी, डिप्टी कमांडेंट प्रमोद जोशी तथा यूटीबी के अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि भारत की स्वाधीनता की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर भारत सरकार द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव जनभागीदारी की भावना के साथ पूरे भारतवर्ष में मनाया जा रहा है द्य बीएसएफ भी अपने स्तर पर इस महोत्सव को मना रहा है। बीएसएफ के जवानों ने आज डेयरडेविल का प्रदर्शन कर अपने शौर्य एवं अदम्य साहस का परिचय दिया है। प्रदर्शन के दौरान इनका शौर्य एवं कौशल सराहनीय रहा द्य बीएसएफ का इतिहास गौरवपूर्ण रहा है। अंतर्राष्ट्रीय सीमा, देश की आंतरिक सुरक्षा, साहसिक खेलों एवं नक्सल विरोधी अभियान में बीएसएफ ने उल्लेखनीय योगदान दिया है आज का प्रदर्शन भी सभी के लिए एक यादगार रहेगा। आशा है कि बीएसएफ भविष्य में भी प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करता रहेगा। ज्ञातव्य है कि बार्डर सिक्युरिटी फोर्स की जाँबाज मोटर साईकिल टीम की उल्लेखनीय सफलता में सबसे पहली सफलता उस समय आई जब वर्ष 1992 में पहली बार गणतत्र दिवस परेड में हिस्सा लेकर अपना प्रर्दशन किया जिसे तत्कालीन महामहीम राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने देखा व इसकी बहुत प्रशंसा की। वर्ष 2015 के गणतन्त्र दिवस परेड में इस जॉबाज टीम के प्रर्दशन व कार्य कौशल को देखकर तत्कालीन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने टीम की न केवल देश में बल्कि अन्तराष्ट्रीय मंच पर कई बार प्रशंसा की। वर्ष 2018 में इस जॉबाज टीम ने उस वक्त इतिहास रच दिया जब महज 28 दिनों में 17 नये विश्व कीर्तिमान स्थापित किये जिसको लिम्का बुक ऑफ रिकोर्ड सहित 08 अन्य रिकार्ड एजेन्सियो ने भी मान्यता प्रदान की है।

देहरादून, उत्तरांचल प्रेस क्लब ने सोमवार को हिंदी पत्रकारिता दिवस तमाम औपचारिकताओं से इतर पौधरोपण करके मनाया। बतौर मुख्य अतिथि महानिदेशक (सूचना) डॉ. रणवीर सिंह चैहान और विशिष्ट अतिथि उप निदेशक केएस चैहान ने क्लब परिसर में पौधा रोप कर पौधरोपण अभियान की शुरुआत की। इस अभियान के तहत क्लब सदस्यों को 101 पौधों का वितरण किया जाना है। इस मौके पर उत्तरांचल प्रेस क्लब की ओर से 35 वर्ष तक के युवा पत्रकारों व फोटो जनर्लिस्ट्स को उत्कृष्ट लेखन के लिए प्रोत्साहित करने को इस वर्ष चार पुरस्कार देने की घोषणा की गई।
प्रदेश में मुख्यधारा के ज्यादा से ज्यादा पत्रकारों को मान्यता मिल सके, इस दिशा में नियमावली को संशोधित किया जा रहा है। भविष्य में तहसील स्तर पर ही मान्यता की व्यवस्था होगी। इसके साथ ही पत्रकारों को मिलने वाली पेंशन संबंधी नियमावली को भी ज्यादा व्यावहारिक बनाया जा रहा है। यह जानकारी महानिदेशक (सूचना) डॉ. रणवीर सिंह चैहान और उप निदेशक केएस चैहान ने दी। पौधरोपण के बाद प्रेस क्लब के डॉ. पीतांबर दत्त बड़थ्वाल सभागार में आयोजित गोष्ठी में डॉ. रणवीर सिंह ने कहा कि वे सरकारी सेवा में आने से पूर्व स्वयं पत्रकारिता के क्षेत्र में आना चाहते थे। लेकिन, संयोग यह है कि आज वे सूचना एवं लोक संपर्क महकमे के माध्यम से पत्रकार परिवार का ही हिस्सा बने हैं। उन्होंने कहा कि इस परिवार के मुखिया के नाते वे पत्रकारों की समस्याओं के निदान के लिए हर तरह से प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि जब कोई कार्य किया जाता है, तो समस्याएं भी आती हैं। लेकिन, कोई भी समस्या ऐसी नहीं होती, जिसका समाधान न हो। डॉ. चैहान ने कहा कि उत्तरांचल प्रेस क्लब के भवन निर्माण के लिए जितने भी बजट की आवश्यकता होगी, वह उपलब्ध कराने के लिए कार्रवाई की जाएगी। वहीं, उप निदेशक केएस चैहान ने कहा कि यह सच है कि मुख्यधारा के अधिसंख्य पत्रकार मान्यता से वंचित हैं। इसी को देखते हुए नियमावली का संशोधित ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है। सरकार को भेजे जाने से पूर्व इस पर उत्तरांचल प्रेस क्लब से भी सुझाव लिए जाएंगे।
इससे पूर्व क्लब अध्यक्ष जितेंद्र अंथवाल ने कहा कि राज्य में मुख्यधारा के 90 फीसदी से ज्यादा पत्रकार मान्यता से वंचित हैं। इसलिए, नियमावली में आवश्यक संशोधन जरूरी है। राज्य में 10 वर्ष तक पत्रकारिता करने वाले मुख्यधारा के सभी पत्रकारों को मान्यता देने की व्यवस्था हो। इसके साथ ही पेंशन संबंधी नियमों को लचीला बनाया जाना जरूरी है, ताकि ज्यादा से ज्यादा वास्तविक पत्रकारों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने प्रेस क्लब भवन निर्माण के लिए आगामी बजट में प्रावधान करने और राज्य में पूर्णकालिक, अंशकालिक व स्वतंत्र पत्रकारों की वास्तविक संख्या का डाटा एकत्र कर तदनुसार उनके कल्याण के लिए योजनाएं बनाने की भी मांग की। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष नवीन थलेड़ी ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन महामंत्री ओपी बेंजवाल ने किया। इस दौरान क्लब सदस्य व चमनलाल महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुशील उपाध्याय, पौधरोपण अभियान में सहयोग करने वाले अक्षत जैन भी मंचासीन रहे। क्लब के कोषाध्यक्ष नवीन कुमार, संयुक्त मंत्री दिनेश कुकरेती, उपाध्यक्ष गीता मिश्रा, कार्यकारिणी सदस्य महेश पांडे व राजकिशोर तिवारी, पूर्व महामंत्री गिरधर शर्मा ने अतिथियों को पुष्पकली व स्मृति चिह्न प्रदान कर उनका स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *