सीएम ने विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों की समस्यायें सुनीं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

देहरादून, आजखबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार सायं को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में बड़ी संख्या में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों तथा विभिन्न संगठनों आदि से जुड़े लोगों से भेंट कर उनकी समस्यायें सुनी। मुख्यमंत्री ने सभी की समस्याओं से अवगत होते हुए संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *