छात्र-छात्राओं को दी विदाई

पौड़ी, अनूप भारती पब्लिक मेमोरियल स्कूल में आठवीं के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं व शिक्षकों का तिलक लगाकर व पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। बच्चों ने होली के गीतों के साथ ही गढ़वाली, कुमांऊनी आदि गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी शानदार प्रस्तुति दी।
स्कूल के प्रबंधक कुलदीप गुसांई ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ ही संस्कारित बनाना स्कूल का उददेश्य है। कहा कि आठवीं पास करने के बाद यहां से जाने वाले बच्चें अन्य स्कूलों में भी संस्कार को लेकर अन्य बच्चों को भी जागृत करने का कार्य करेंगे। इस मौके पर प्रमोद खंडूड़ी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छी शिक्षा के साथ ही संस्कारिक बनाने के लिए इस स्कूल का संचालन किया जा रहा है। कहा कि स्कूल में सभी शिक्षक पूरी लगन के साथ बच्चों को शिक्षा के साथ ही सांस्कारिक बनाने का काम कर रहे है। इस दौरान छात्र-छात्राओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर शिक्षक प्रदीप ममगांई, जितेंद्र नेगी, दीपक बहुगुणा,संतोष गौड़, बबीता, आरती, प्रिया,अनीता देवी, किरन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *