विकासनगर, विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत की खुशी में कार्यकर्ताओं ने लाइन जीवनगढ़ स्थित खेड़ा मंदिर में भंडारा आयोजित किया गया। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रचिता ठाकुर की ओर से आयोजित भंडारे में नवनिर्वाचित विधायक ने भी कार्यकर्ताओं के साथ प्रसाद ग्रहण किया। विधायक ने भाजपा की जीत के लिए जनता का आभार भी जताया। इस दौरान राजकुमार, सुभाष यादव, गौरव ठाकुर, चेतन, दीपक पासी, कमल कुमार आदि मौजूद रहे।