पौड़ी, भारतीय जनता पार्टी ने मतदान के बाद जिले की छह विधासभाओं की समीक्षा बूथ वार कर ली है। बूथ पालकों से मंडल अध्यक्षों ने रिपोर्ट ली। इसके बाद जिले स्तर पर मंडल अध्यक्षों के साथ समीक्षा की गई। 14 फरवरी को वोटिंग के बाद पार्टी ने मंडल अध्यक्षों के साथ विस्तार से चर्चा की। पार्टी जिलाध्यक्ष सम्पत सिंह रावत ने बताया है कि मतदान के बाद पार्टी ने जिले की सभी छह सीटों पर बूथ वार रिपोर्ट को लेकर समीक्षा की। सभी 899 बूथों की समीक्षा 24 मंडल अध्यक्षों के साथ कर ली गई है। जिलाध्यक्ष ने रावत ने बताया कि सभी सीटों पर पार्टी की स्थति मजबूत है।