देहरादून, राज्य स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर 9 नवम्बर को भाजपा मुख्यालय में प्रातः 9 बजे प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा किया जाएगा। भाजपा द्वारा प्रदेश के सभी 252 मंडलों में वर्तमान दशक उत्तराखण्ड का दशक विषय पर विचार गोष्ठी का भी आयोजन कर उत्तराखण्ड आंदोलन में जेल गये आन्दोलन कारियों एवं शहीदों के परिजनों को सम्मानित करने का कार्यक्रम सुनिश्चित है।