फेनेस्टा ने कोटद्वार में किया अपनी रीटेल मौजूदगी का विस्तार

कोटद्वार, भारत के सबसे बड़े विंडो एवं डोर ब्राण्ड तथा इस सेगमेन्ट में मार्केट लीडर फेनेस्टा ने एक और शोरूम की ओपनिंग के साथ अपनी रीटेल मौजूदगी के विस्तार की घोषणा की है। यह एक्सक्लुजिव शोरूम मैसर्स तिरुपति एंटरप्राइजेज, देवी रोड़, युनियन बैंक ऑफ इंडिया के सामने, कोटद्वार (पौड़ी गढ़वाल) उत्तराखण्ड- 246149 पर स्थित है। यह शोरूम उपभोक्ताओं को सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता के यूपीवीसी दरवाजे और खिड़कियां, एलुमिनियम दरवाजे और खिड़कियां, इंटरनल और डिजाइनर दरवाजे उपलब्ध कराएगा।
नए शोरूम के लॉन्च के अवसर पर फेनेस्टा के बिजनेस हैड साकेत जैन ने कहा, ‘‘हम हमेशा से उपभोक्ताओं की जरूरतों को समझकर उन्हें पूरा करने का प्रयास करते रहें हैं। हमारे शोरूम देश के हर कोने में उपभोक्ताओं तक पहुंच कर उन्हें हमारी क्षमता के अनुसार सर्वश्रेष्ठ सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन शोरूमों में आपको न सिर्फ हमारे प्रोडक्ट्स को छूकर अहसास करने का मौका मिलता है बल्कि इनके माध्यम से हम आपको ब्राण्ड के दृष्टिकोण के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण, उत्कृष्ट एवं विशेषज्ञ सेवाएं भी उपलब्ध कराते हैं।’’ इस लॉन्च के साथ फेनेस्टा अपने मौजूदा एवं भावी उपभोक्ताओं को इंटरैक्टिव एवं सूचनाप्रद सेवाओं का अनुभव प्रदान करेगा। फेनेस्टा के शोरूम उपभोक्ताओं की पहुंच बढ़ाने तथा इसे मार्केट लीडर के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। भारत के यूपीवीसी विंडो एवं डोर उद्योग में तेजी से विकसित होते हुए, ब्राण्ड अपने मार्केट शेयर को बढ़ाने तथा भविष्य में अपनी अग्रणी स्थिति को बरकराररखने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा, ‘‘अब तक की हमारी यात्रा शानदार रही है और आने वाले सालों में हम भी लगातार विकास के लिए तैयार हैं। हमारी उग्र विपणन रणनीति, उत्पादों की व्यापक रेंज तथा दूसरे एवं तीसरे स्तर के शहरों में तेजी से रीटेल विस्तार के चलते हम अपने लक्ष्यों को हासिल कर सकेंगे। हमने अपनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *