इंटक की बैठक में विभिन्न प्रस्ताव हुए पारित

देहरादून  प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में इण्टक के प्रदेश अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई, बैठक से पूर्व सभी कांग्रेसजनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर राष्ट्रपिता महत्मा गॉधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर मल्यापर्ण करते हुये उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। बैठक में विभिन्न प्रस्ताव पारित किये गये। कर्मचारियों के हितों के संरक्षण में 14 अक्टूबर को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से विशाल प्रदर्शन का भी आयोजन किया जायेगा।
जो प्रस्ताव पारित किए गए उनमें कर्मचारियों की पूरानी पेंशन लागू कि जाये। कर्मचारियों को सेवाकाल में तीन प्रमोशन की नीति को पुनः लागू किया जाये। प्रदेष के संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाए अथवा उच्च न्यायालय के आदेष के अनुसार समान कार्य समान वेतन लागू किया जाये। स्वास्थ्य विभाग में कोरोना योद्धाओं को पुनः नौकरी पर बहाल किया जाए। भर्ती घोटालों में संलिप्त सफेद पोष व उच्च अधिकारियों के नाम उजागर किये जांए। उत्तराखण्ड में संचालित सभी निजि विद्यालयों से मान्यता प्राप्त में कार्यरत शिक्षकों व तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को वेतन संबधित शासन द्वारा जारी शासनादेश तुरंत लागू किया जाऐ। यह की प्रदेश की बेटी अंकिता भंडारी के हत्यारों को फांसी की मांग करते हैं। आंगनबाड़ी कार्यकत्री व आशाओं एवं भोजन माताओं जो वर्षों से कार्य कर रहे हैं को राज्य कर्मचारी के समान वेतन दिया जाए।
देश में सार्वजनिक उपक्रमों का निजिकरण/निलामी को तुरंत बन्द किया जाए। ओ0एन0जी0सी0 मुख्यालयों को उत्तराखण्ड से सिानांतरित करनें की साजीश बन्द कि जाए। राज्य कर्मचारियों निगमांे व संस्थानों के सभी सेवा निवृत्त कर्मचारियों को प्रदान किया जा रहा गोल्डन कार्ड स्कीम में हो रही अनियमितताओं को तुरंत दूर किया जाए। उत्तराखण्ड में नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण को यथावत रखा जाए। रोड़वेज में ड्राईवरों व कंडक्टरों की भर्ती बाहरी एजेंसियों द्वारा न करायी जाए। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष विरेन्द्र सिंह नेगी, अनिल कुमार, विनोद पुरी, अशोक चौधरी, विक्टर थॉमस, रमेश नौटियाल, मोहन थापली, नितिन पुंडीर नीरज त्यागी सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *